लखनऊ

करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

निगोहां (लखनऊ)। निगोहां थाना क्षेत्र के मीरकनगर गांव में एक निजी स्कूल के चौकीदार की पंखे में उतर रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मी

रक नगर मजरा कासिमपुर निवासी रामतीर्थ (38) मीरकनगर गांव स्थित कैपिटल वर्ड निजी स्कूल में दिन में वैन चलाता था और रात में स्कूल में ही चौकीदारी करता था साथ में भतीजा बालकृष्ण भी चौकीदारी करता था। रविवार देर शाम रामतीर्थ अपने घर से स्कूल चौकीदारी के लिए गया हुआ था जहाँ स्कूल में लगे भर्राटा टेबल पंखे का स्विच चालू करने लगा तभी वह करंट की चपेट में आ गया और तड़पते हुए उसने दम तोड़ दिया। जब देर शाम भतीजा बालकृष्ण खाना लेकर अपने चाचा रामतीर्थ को देने गया तो जमीन पर मृत पड़ा देख दंग रह गए जिसके बाद शोर मचाते हुए परिवार के अन्य सदस्यों को भी सूचना दी। वही सूचना के बाद निगोहां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामतीर्थ ही घर मे एक मात्र सहारा थे जिनसे घर का खर्चा चलता था। वहीं मृतक की पत्नी रेशमा, बेटी राशि, प्रांची, महेंर और 7 वर्षीय बेटा सार्थक और बुजुर्ग मां दुलारी है। जिनका रो रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button