अपराधलखनऊ

संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे से लटकता मिला मासूम का शव, हत्या का आरोप

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में आवास विकास कॉलोनी स्थित ग्राम बीबीखेड़ा में एक 13 वर्षीय मासूम अभिषेक भारती का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला। मृतक के पिता ने एक अज्ञात व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
मृतक के पिता जगजीवन भारती ने बताया कि वह राजगीर मिस्त्री का काम करते है। घटना के समय अभिषेक घर में अकेला था। सभी परिजन अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे। जगजीवन ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक अज्ञात युवक गैस सिलेंडर मांगने आया, लेकिन अज्ञात व्यक्ति को मृतक अभिषेक ने गैस सिलेंडर नहीं दिया। इसी के चलते युवक ने बेरहमी से मारा पीटा और उसकी हत्या करके आत्महत्या का रूप देने हेतु मृतक को उसी के घर में फांसी के फंदे पर लटका दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हंसखेड़ा चौकी प्रभारी सुधांशु रंजन ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button