अपराधलखनऊ

मध्य प्रदेश के चोर गिरोह का फर्दाफाश, पांच महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

लखनऊ। तालकटोरा पुलिस ने मधुबन मैरिज लान के पास से बैंक में बुजुर्गों को चकमा देकर रुपए चोरी करने वाले गिरोह की पांच महिलाओं व एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास चौदह हजार तीन सौ रुपये व एक आटो भी बरामद किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
बालागंज सरफराजगंज निवासी सैय्यद फाजिल हुसैन जैदी बीते 11 जनवरी को राजाजीपुरम डी ब्लाक स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रुपये निकालने गए थे। जहां कुछ अज्ञात महिलाओं ने बुजुर्ग सैय्यद फाजिल हुसैन जैदी को झांसा देकर जेब से 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली थी। घटना को लेकर पीडि़त सैय्यद फाजिल हुसैन जैदी ने तालकटोरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी तालकटोरा पुलिस छानबीन कर रही थी और सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध आटो (यूपी 32 जेएन 9402) संदिग्ध दिखाई दिया था। जिस पर गुरुवार को तालकटोरा पुलिस ने मधुवन मैरिज लान के पास से मध्यप्रदेश राजेगढ़ पचौर कडिया निवासी कासो, शर्मिला, रोमा, हिना, करिश्मा व हरदोई संडीला बेनीगंज आदमपुर निवासी गोपाल अवस्थी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से चौदह हजार रुपए व घटना में प्रयुक्त आटो भी बरामद किया है।
पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि भीड़भाड़ इलाके व बाजारों और बैंक में जाकर बुजुर्गों को झांसा देकर रुपये चोरी करने का काम करती है। साथ ही बताया कि शहर में आकर आटो चालक को चोरी के पैसों का हिस्सा देने की बात कहकर आटो से घटना को अंजाम देती है। वहीं तालकटोरा इंस्पेक्टर राकेश कुमार के मुताबिक आरोपितों ने चार-चार हजार रुपये आपस में बांट लिए थे और बीस हजार घटना में शामिल महिला सलमा को दे दिए थे। जो अभी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button