लखनऊ

नन्हे हाथों से बनायी गई प्रदर्शनी ने सभी का मनमोहा

लखनऊ। आर्यन एकेडमी राम विहार कॉलोनी पारा रोड राजाजीपुरम में मंगलवार को छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नन्हे हाथों से बनायी गई प्रदर्शनी ने सभी का दिल जीत लिया।
एकेडमी की प्राचार्या डॉक्टर दीपा राय चौधरी ने बताया कि नन्हे छात्रों ने सौर ऊर्जा, स्कूल, एकाना स्टेडियम, मानव शरीर के अंग, मल्टी स्टोरी बिल्डिंग, फ्यूज कंडेक्टर सहित अन्य कलाकर्तियों को थर्माकोल, कार्टशीट के माध्यम से तैयार कर अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के पहुंचे अभिभावकों ने बच्चों द्वारा बनाये गये प्रदर्शन का लुप्त उठाया। अभिभावकों को बच्चों ने अपने द्वारा बनाये गये प्रदर्शनी के सम्बंध में जानकारियां एवं फायदे भी बताये। कुछ छात्र-छात्राओं द्वारा वॉलपेंटिंग के माध्यम से एक वृक्ष बनाया है। जिसपर होम हाउस, यूनिट हाउस, नोबल हाउस, प्लेस हाउस लिखकर संदेश प्रस्तुत किया है। वहीं कुछ छात्रों द्वारा गुड हैबिट एवं बैड हैबिट की भी जानकारियां चित्रकारी के माध्यम से अभिभावकों के सामने प्रस्तुत किया। नन्हे बच्चों द्वारा लगायी गई प्रदर्शनी ने सभी का मनमोह लिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button