लखनऊ

पूर्व ब्लाक प्रमुख की हत्या का प्रयास एवं प्रधान के भाई की हत्या करने वाले दो अन्य आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। काकोरी में पूर्व ब्लाक प्रमुख पर हत्या का प्रयास एवं प्रधान के भाई की हत्या की साजिश करने वाले सात आरोपियों में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित एक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मंगलवार के दिन पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें :- कंधा भिड़ा तो नाराज सिपाही ने साथियों के साथ युवक को बैरक में ले जाकर पीटा और बाल काटे

विदित हो कि शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे पूर्व ब्लाक प्रमुख राम विलास रावत कुवारे लोधी के यहां तिलक समारोह में शामिल होने के लिए तेजकिशन खेड़ा मजरा रानी खेड़ा गांव में पहुंचे थे। जहां चुनावी रजंशी में पहले से मौजूद हथियार बंद बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें अनंत यादव (60) की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि अमित उर्फ छोटू, जयकरन घायल हो गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें :- युवक ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

जहां रविवार के दिन मोनू रावत व उसके एक साथ को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मंगलवार को रितेश लोधी उर्फ बब्लू पुत्र सोहनलाल लोधी निवासी तेजकिशन खेड़ा, रिंकू लोधी पुत्र स्व. मोहनलाल लोधी निवासी तेजकिशन खेड़ा थाना काकोरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन पर दस हजार रूपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने दोनों के पास से एक-एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है।

यह भी पढ़ें :- फोन पर बात करने से नाराज पिता ने पुत्री की गर्दन गड़ासे काटा डाला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button