अपराधबड़ी खबर

फोन पर बात करने से नाराज पिता ने पुत्री की गर्दन गड़ासे काटा डाला

लखनऊ। राजधानी के गुडम्बा थाना क्षेत्र के मायापुरी कालोनी में एक युवक से लगातार फोन पर पुत्री द्वारा बातचीत करने से नाराज पिता ने अपनी पुत्री की गड़ासे से गला काट कर हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को इलाज अस्पताल पहुंचा। जहां युवती की मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें :- युवक ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या
इंस्पेक्टर नीतीश श्रीवास्तव के मुताबिक मायापुरी कॉलोनी निवासी संजय नशा करने का आदी है। सोमवार देर रात वह शराब पीकर घर लौटा था। जिसे लेकर हुए झगड़े के दौरान संजय ने गड़ासे से बेटी पूजा (14) पर हमला कर दिया। आरोपी ने बेटी पर ताबड़तोड़ कई वार किए थे, जिससे पूजा खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। वहीं, संजय मौका पाकर घर से भाग निकला। इंस्पेक्टर के मुताबिक पूजा को इलाज के लिए ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई थी। वारदात की सूचना पर आरोपी पिता संजय को पिकनिक स्पॉट के पास से दबोचा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button