अपराध

पारा में चोरों का आतंक जारी, लाखों के जेवरात व नकदी चोरी

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बी होप हॉस्पिटल के सामने का है। जहां दोपहर समय चोरों ने एक मकान पर धावा बोलकर लाखों के जेवरात व नगदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
रामू भारती पुत्र मोहनलाल निवासी मोहान रोड मॉडल सिटी बी होप हॉस्पिटल के सामने वाली गली ने बताया कि दोपहर के समय वह अपने अपने मकान राजाजीपुरम गई थी। जब वह 2 घंटे बाद में वापस लौटी तो अज्ञात चोरों द्वारा उसके घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर दो जोड़ी झुमकी, पायजेब, पायल, सोने का हार, कमर पेटी, बिछिया व दस हजार नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर देकर चोरी की घटना से अवगत कराया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कितने के गहने व नगदी चोरी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button