अनियंत्रित टैंकर पीआरवी 112 पर पलटा, तीन पुलिस शाहिद

लखनऊ। हरदोई उन्नाव मार्ग पर तेज रफ्तार टैंकर पुलिस की पीआरवी वाहन पर पलटा गई। उसमें सवार सभी पुलिसकर्मी नीचे दब गए। सूचना पर दल बल के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने जेसीबी व क्रेन की मदद से नीचे दबे सभी पुलिस कर्मियों को बाहर निकलवाकर गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर चिकित्सक ने तीन पुलिस कर्मियों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक व बीजेपी विधायक भी घटना स्थल पर पहुंचे।
मिली जानकारी अनुसार कोतवाली सफीपुर की पी आर वी 112 इनोवा गाड़ी नंबर 2908 पर महिला आरक्षी रीता कुशवाहा, शशिकला यादव, सिपाही आनंद, चालक कृष्णेंद्र कौरंदी प्वाइंट से वापस सफीपुर की ओर जा रहे थे। हरदोई उन्नाव रोड़ वजीरगंज के पास विपरीत दिशा से आ रहा इंडियन ऑयल का तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर पुलिस की गाड़ी पर पलट गया। जिसमें सवार सभी पुलिसकर्मी दब गए। कोतवाली पुलिस को सूचना मिलते ही अपने दल बल के साथ प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने जाकर जेसीबी व क्रेन की मदद से बाहर निकलवा कर। सभी पुलिस कर्मियों चिकित्सक के लिये जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर रीता शशिकला, चालक कृष्णेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि आनंद गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी एके राय क्षेत्रीय विधायक बंबालाल दिवाकर मौके पर पहुंचे और घटना पर दुख व्यक्त किया।



