उत्तर प्रदेश

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने पीड़िता को किया सकुशल बरामद

बेहटा गोकुल, हरदोई: जनपद हरदोई की बेहटा गोकुल थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए किशोरी के अपहरण से संबंधित मामले में वांछित मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

​यह मामला 30 दिसंबर 2025 को तब शुरू हुआ जब वादी ने थाना बेहटा गोकुल में तहरीर दी। तहरीर के अनुसार, अभियुक्त अंकुल और उसके दो अन्य साथियों ने मिलकर वादी की पुत्री को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था। पुलिस ने तत्काल मु०अ०सं० 443/25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

​विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को दबोच लिया।

  • गिरफ्तार अभियुक्त: अंकुल पुत्र परमेश्वरदीन, निवासी ग्राम मानपुर, थाना बेहटा गोकुल, जनपद हरदोई।
  • लगाई गई धाराएं: 87, 74, 308(5), 115(2), 351(3), 3/5 बी०एन०एस०।
  • वर्तमान स्थिति: पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम का विवरण

​इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में निम्नलिखित सदस्य शामिल रहे:

  1. उ०नि० राकेश कुमार, थाना बेहटा गोकुल।
  2. का० हरवेन्द्र गिरी, थाना बेहटा गोकुल।

Related Articles

Back to top button