अपराधलखनऊ

कृष्णानगर पुलिस ने केनरा बैंक से धोखाधड़ी के दो और आरोपियों को दबोचा

लखनऊ। कृष्णानगर पुलिस केनरा बैंक में हुए 45 करोड़ गबन मामले में शनिवार दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस केनरा बैंक के मैनेजर अखिलेश कुमार समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी लोगों के खातों की रकम फर्जी दस्तावेज के माध्यम से हड़प लेते थे। पुलिस इनके दो अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
इंस्पेक्टर कृष्णानगर आलोक राय ने बताया कि केनरा बैंक के मैनेजर अखिलेश का धोखाधड़ी में सहयोग करने वाले देवरिया सलेमपुर पिपरा भानमत्ती निवासी मुकेश कुमार और लखनऊ प्रेमनगर गडी कनौरा निवासी सुशील कुमार को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर पूर्व बैंक मैनेजर अखिलेश कुमार ने ठगी में अमित कुमार, पूर्व सैन्य कर्मी मेजर उर्फ ओमप्रकाश, राजेश सिंह, मुकेश, सुशील समेत छह लोगों के शामिल होने की बात कही थी। इसमें अखिलेश, अमित, ओमप्रकाश और राजेश को टीम गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक बैंक मैनेजर अखिलेश के खिलाफ बीती 31 जनवरी को केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय प्रमुख मनोज मीणा ने 45 करोड़ की हेराफेरी का मुकदमा दर्ज कराया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button