30 जून तक शत प्रतिशत वसूली नहीं होने पर होगी कठोर कार्रवाई : रजनीश प्रताप

लखीमपुर खीरी-जनपद के 132 सहकारी समितियों (बी-पैक्स) के माध्यम से सक्रिय किसानों सदस्यों को रबी एवं खरीफ अभियान के दौरान ऋण वितरण एवं बीज खाद नैनो यूरिया आदि का वितरण किया जाता है। 1 जुलाई 2023 से अब तक लगभग 99091.16 लाख रूपया सहकारी देयों की धनराशि वसूली हेतु बकाया है। जिसके सापेक्ष मु. 69549.99 लाख की मात्र वसूली की गयी है। जबकि गतवर्ष बकाया की वसूली इसी अवधि में 7088 प्रतिशत थी। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक (सहकारिता) रजनीश प्रताप सिंह ने विभागीय समीक्षा में सहकारी देयों की वसूली में अपेक्षित प्रगति न होने के कारण सख्त रवैया अपनाते हुए विभागीय अधिकारियों को अपने अपने विकास खण्ड तहसील में भ्रमण कर किसानों से वसूली कर शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं।वसूली हेतु सघन अभियान चलाने हेतु प्रत्येक तहसील में एक एक वसूली वाहन चलायी जा रही है। उक्त वाहन अपर जिला सहकारी अधिकारी एवं उप महाप्रबन्धक जिला सहकारी बैंक लि. के निर्देशन में चलायी जा रही है।इसी क्रम में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक ने तहसील सदर 23100.81लाख के सापेक्ष 16717.02 लाख की वसूली की गई है जो 72.37 प्रतिशत है।तहसील निघासन में मु.7980.23 लाख के सापेक्ष 6626.86 की वसूली जो 83.4 प्रतिशत धौरहरा में 54.30 प्रतिशत पलिया में 84.36 प्रतिशत मोहम्मदी में 71.44 प्रतिशत गोला में 68.16 एवं मितौली में 72.57 प्रतिशत है।वसूली प्रगति में तेजी लाने हेतु तहसीलवार अधिकारियों की टीम गठित कर सहकारी देयों की वसूली की जा रही है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक द्वारा 30 जून 23 के सापेक्ष 4.91 प्रतिशत कम वसूली होने पर नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई का संदेश देते हुए जनपद के सात समिति सचिवों एवं 47 सहकारी बैंक शाखा प्रबन्धकों को निलंबन पूर्व चेतावनी नोटिस जारी करने के साथ ही समस्त सचिव व विभागीय अधिकारियों को 30 जून तक लक्ष्य पूर्ति के निर्देश जारी किए गए हैं।शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति नहीं होने पर सभी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।



