लखनऊ

ठाकुरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग का अपहरण और शोषण करने वाली महिला गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्र को न केवल बहला-फुसलाकर अगवा किया, बल्कि उसका शारीरिक व मानसिक शोषण भी किया।
मामले का विवरण
घटना की शुरुआत 5 अप्रैल 2026 को हुई, जब पीड़ित छात्र की मां ने ठाकुरगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, आरोपी महिला उनके पुत्र इब्राहिम खान (कक्षा 9 का छात्र) को अपने साथ ले गई थी। आरोप है कि महिला ने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए, उसका मानसिक उत्पीड़न किया और परिजनों से 10 लाख रुपये की मांग भी की।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया। 18 अप्रैल को मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए, ठाकुरगंज पुलिस टीम ने आरोपी महिला को बालागंज चौराहे के पास शनि देव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम
ओमवी सिंह चौहान (प्रभारी निरीक्षक, थाना ठाकुरगंज)
उ0नि0 रवीन्द्र कुमार (चौकी प्रभारी बालागंज)
म0उ0नि0 प्रिया देवी
म0का0 अनामिका देवी

Related Articles

Back to top button