उत्तर प्रदेश

वर्षा होने पर गन्ने में बढता है, कीट एवं रोग का खतरा : उपायुक्त

खंभारखेडा खीरी-उप गन्ना आयुक्त परिक्षेत्र लखनऊ द्वारा बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल्स लिमिटेड खम्भारखेड़ा एवं गन्ना विकास परिषद खम्भारखेड़ा के ग्राम पतरासी गुलरीपुरवा बालकरामपुरवा एवं खिंचीनपुरवा में गन्ना कृषकों के प्लाटों पर भ्रमण कर फसलों में कीट एवं रोग के आपतन तथा प्रभाव का गहन निरीक्षण किया गया। उपस्थित कृषकों ने गन्ना आयुक्त को अवगत कराया कि इस वर्ष तापमान अधिक होने के कारण गन्ना फसल कीट रोग से प्रभावित नहीं है। उपायुक्त द्वारा कृषकों से संवाद करते हुए सुझाव दिया गया कि मानसून की वर्षा प्रारंभ होने पर वातावरण में आर्द्रता बढ़ने पर कीट एवं रोग का प्रकोप होने की संभावना बन जाती है। इसलिए कृषक अपने प्लाट की देख भाल करते रहें और यदि किसी प्रकार की हानि की संभावना प्रतीत होती है तो उसके बचाव अथवा उपचार के लिए तकनीकी जानकारी हेतु गन्ना विकास विभाग या चीनी मिल कर्मचारी का सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।भ्रमण के समय जिला गन्ना अधिकारी वेदप्रकाश सिंह ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुरेश कुमार चैधरी राजीव कुमार सिंह चीनी मिल खम्भारखेड़ा डा. अनिल कुमार त्रिपाठी वरि. महाप्रबन्धक (गन्ना) एवं चीनी मिल के क्षेत्रीय प्रभारियों समेत सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button