लखनऊ

लखनऊ: काकोरी में युवक ने लगाई फांसी, पुलिस को सूचना दिए बिना परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

लखनऊ । राजधानी के काकोरी थाना क्षेत्र में युवक की आत्महत्या के मामले में सामने आई खबरों पर पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की है। बताया गया कि मीडिया में प्रसारित कुछ जानकारी आंशिक रूप से भ्रामक थी।

पुलिस के अनुसार, ग्राम बेलवा में विमल (18 वर्ष), पुत्र शंभू लोधी ने रविवार सुबह अपने खेत के पास आम के बाग में साड़ी के फंदे से पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की।

जांच के दौरान मृतक की माता ने बताया कि उनके पुत्र ने यह कदम खुद उठाया था, लेकिन परिवार ने किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई नहीं चाही। इसी कारण उन्होंने बिना सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया।

परिजनों के मुताबिक, युवक को शराब की लत थी, जो इस आत्मघाती कदम की एक संभावित वजह बताई जा रही है। फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है और कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या नहीं है।

Related Articles

Back to top button