लखनऊ

लखनऊ में वकीलों के कार्यक्रम में बवाल, गाड़ियों में तोड़फोड़—2 हिरासत में

Lucknow के थाना कृष्णानगर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अवस्थी लॉन में चल रहे अधिवक्ताओं के एक कार्यक्रम के दौरान आपसी विवाद हिंसक हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच कहासुनी बढ़कर झगड़े में बदल गई है। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने मौके पर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

सूचना मिलते ही कृष्णानगर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। जांच में सामने आया कि विवाद करने वाले दोनों पक्ष अधिवक्ता ही हैं।

पुलिस कार्रवाई

पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना कृष्णानगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button