लखनऊ

पारा में बीमार से परेशान युवक ने लगायी फांसी

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि मौके से एक सोसाइट नोट मिला है। जिमसें बीमार से परेशान होने की बात लिखी गयी है।
मिली जानकारी अनुसार सती कुशवाहा पुत्र स्व. जवाहिर कुशवाहा निवासी- मायापुरम डिप्टीखेड़ा, पारा ने पुलिस का सूचना देकर बताया कि बीती रात्रि उनके बेटे अखिलेश कुशवाहा (28) ने धोती से फंदा बनाकर घर के अंदर फांसी ली। सुबह करीब 05.00 बजे जब सब सो रहे थे तो उसकी बहु ममता ने आकर बताया कि अखिलेश ने जीने के नीचे साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसआई रामदेव गुप्ता ने पंचनामें की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें मृतक ने अपनी बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। मृतक ओला कम्पनी में गाड़ी चलाता था। मृतक के 02 बेटियां है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button