लखनऊ

हजरतगंज में बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

लखनऊ। कर्मचारियों ने मंगलवार को हजरतगंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा के सामने प्रदर्शन किया। इसका अह्वान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने किया। इसमें ऑयबाक यानी ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन की भागीदारी रही। ऑयबाक के प्रदेश महामंत्री सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक निजीकरण हुआ तो इसके बड़े नुकसान हैं।
बैंक में जमा धनराशि की सुरक्षा इससे कमजोर होगी। मौजूदा समय देश में जमाकर्ता की कुल बचत 87.6 लाख करोड़ रुपए है। इसका 70 फीसदी हिस्सा 60.7 लाख करोड़ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के पास है। एनसीबीई के महामंत्री अखिलेश मोहन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि ऋण, छोटे और मध्यम श्रेणी के उद्योगों को दिए जाने वाले कर्ज में व्यापक रुकावटें आएंगी। यूपीबीईयू के प्रदेश उपाध्यक्ष दीप बाजपेई ने कहा कि बैंक कर्मचारी निजीकरण के किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने देंगे। फोरम के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि बुधवार को सरोजनी नायडू पार्क हजरतगंज स्थित टीएन बाजपेई प्रतिमा के सामने प्रदर्शन होगा। इसके बाद 16 और 17 को देशव्यापी हड़ताल की जाएगी।

Related Articles

Back to top button