अपराध

बंथरा: बाग में पड़ा मिला युवक का शव

लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र में स्थित बाग में मंगलवार को युवक का शव पड़ा मिला। जिसके दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए थे। ग्रामीणों से शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया था, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बंथरा लोनहा निवासी ओमप्रकाश सिंह का पिपरसंड रेलवे स्टेशन के पास आम का बाग है। दोपहर एक बजे वह बाग में गए थे। जहां उन्हें तेज दुर्गंध महसूस हुआ। छानबीन करने पर झाड़ियों में एक शव पड़ा मिला। ओमप्रकाश ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी। इंस्पेक्टर बंथरा के मुताबिक शव कई दिन पुराना है। युवक के शरीर पर हरे रंग की टीशर्ट और नीले रंग की जींस मौजूद है। साथ ही हाथ में अंगूठी भी है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button