लखनऊ

अलाया अपार्टमेंट का मामलाः पूर्व मंत्री का भतीजा गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में वजीरहसन रोड पर स्थित अलाया अपार्टमेंट मंगलवार शाम को भरभराकर गिर गई। हादसे में अब तक तीन महिलाओं की मौत हो गई। मरने वालों में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्बास हैदर की मां व पत्नी के अलावा उन्नाव में प्राथमिक विद्यायल की शिक्षिका शबाना शामिल है। शबाना का शव गुरूवार देर शाम को निकाला गया। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर के भतीजे तारिक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी बिल्डर फहाद याजदानी की तलाश में दबिश दे रही है। हजरतगंज पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा भी बढ़ा दी है।
डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक अलाया अपार्टमेंट में रहने वाली और उन्नाव के प्राथमिक विद्यायल में शिक्षिक शबाना का शव गुरूवार शाम करीब 7 बजे मलबे से निकाला गया। शबाना केजीजा मो. शमीम के मुताबिक हादसे की सूचना मिलने पर वह जब पहुंचे तो शबाना नहीं दिखी। उसका मोबाइल भी नहीं लग रहा था। इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सिर्फ तलाश करने का आश्वासन दिया। शमीम के मुताबिक वह पूरे परिवार के साथ वहीं पर मौजूद थे। जब उसके फ्लैट को खंगाला गया तो वहां नहीं मिली। शाम को अचानक से मलबे में उसका शव मिला। शमीम ने बताया कि वह इंदिरानगर के शक्तिनगर इलाके में रहती थी। पति से तलाक होने के बाद शबाना अलाया अपार्टमेंट में रहने लगी थी। शुक्रवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने जीजा को सुपुर्द कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button