अपराध

पारा पुलिस ने पांच शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

लखनऊ। पारा पुलिस ने पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके पास से चोरों के लाखों का माल बरामद किया है।
मिली जानकारी अनुसार चंदन सिंह निवासी नरपत खेड़ा हंसखेड़ा ने अपने ई-रिक्शा में जीपीएस सिस्टम लगा रखा था। जो 24 जनवरी की रात चोरी हो गया। इस सम्बंध में चंदन ने पारा थाने में ई-रिक्शा चोरी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी।
जीपीएस सिस्टम के आधार पर रिक्शे की लोकेशन तलाशी गयी। जिसके आधार पर एक बड़े चोरों के गैंग का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस सम्बंध में दुर्गेश पाल पुत्र राजू पाल निवासी खुसुमतरा थाना मुगेंली जिला बिलासपुर राज्य छत्तीसगढ़, हालपता गोमतीनगर सीएमएस स्कूल के पास किराये के मकान रहता था। जो महज 19 वर्ष का शातिर चोर हैं। वह आम जनता के बीच टीप-टाॅप रहकर रेकी किया करता था। रवि कश्यप पुत्र राजेश कश्यप निवासी सिंधी कालोनी थाना पारा, संदीप कुमार उर्फ छोटू पुत्र राजेश कुमार धानुक निवासी मुन्नू खेड़ा थाना पारा, अंकित गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता निवासी प्रेम विहार कालोनी, देवपुर, पारा व सुशील अग्निहोत्री उर्फ नन्हें पुत्र कमलकिशोर अग्निहोत्री निवासी सराय राघव करनपुरवा थाना लोनार जिला हरदोई, हालपता मामा की चक्की के पास पुराना पारा थाना पारा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से चोरी की 11 बैटरी, 02 ई-रिक्शा बैट्री चार्जर, 495 पीस स्टील एवं पीपल की चोरी की टोटी, 03 ड्रिल मशीन, 01 वैगनआर कार सहित 02 ई-रिक्शा बरामद किया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षण तेज बहादुर सिंह
उपनिरीक्षक ओम प्रकाश मिश्रा
उपनिरीक्षक प्रेमलाल सिंह
महिला उपनिरीक्षक रीना वर्मा
उप निरीक्षक अजय कुमार
हेड कांस्टेबल महेन्द्र कुमार
हेड कांस्टेबल बाबू राम
का. दीपनारायण

Related Articles

Back to top button