अपराधउत्तर प्रदेशलखनऊ
पेशी पर आया बंदी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार

लखनऊ। लखनऊ कचहरी में पेशी पर आया बंदी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। इस सम्बंध में वजीरगंज पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर बंदी की तलाश शुरू कर दी है।
राजकुमार पुत्र लालमन कन्नौजिया निवासी ओरों सिटी मकान नंबर 4 मड़ियांव गांव थाना जानकीपुरम जो मुकदमा अपराध संख्या 02/2024 धारा 420, 406 आदि आईपीसी में जिला जेल में निरुद्ध था, जो मंगलवार को एसीजेएम 6 के यहां पेशी के लिए लाया गया था। पेशी करने के लिए कांस्टेबल विपिन पांडे व कांस्टेबल देवेश कुमार लेकर गए थे। जिनकी अभिरक्षा से राजकुमार फरार हो गया है। एडीसीपी पश्चिमी ने बताया कि बंदी को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमें लगायी गयी है। साथ ही लाॅकप प्रभारी से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।



