लखनऊ

छांगुर गिरोह का एक और सदस्य रशीद शाह गिरफ्तार

लखनऊ। हिंदू युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका अवैध धर्मांतरण  कराए जाने के मामले में आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने मास्टरमाइंड जलालुद्दीन उर्फ छांगुर के सक्रिय साथी बलरामपुर में उतरौल के ग्राम मधपुर निवासी रशीद शाह को गिरफ्तार किया है। एटीएस के अनुसार अवैध धर्मांतरण में रशीद पहले भी पकड़ा जा चुका है। मई 2023 में आजमगढ़ पुलिस ने रशीद व उसके 17 साथियों को ग्राम चिरकिहट में दो युवतियों का अवैध मतांतरण कराए जाने के मामले में गिरफ्तार किया था। रशीद मास्टर माइंड छांगुर के इशारे पर अवैध मतांतरण कराता था। एटीएस ने मामले में अब तक छांगुर समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इनमें छांगुर के बेटे महबूब, नवीन उर्फ जमालुद्दीन व उसकी पत्नी नीतू उर्फ नसरीन को गिरफ्तार किया गया था। पूरे मामले में कई अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। रशीद से शुरुआती पूछताछ में गिरोह की कई गतिविधियों की जानकारी मिली है। वह जमानत पर छूटकर आया था और छांगुर के साथ मिलकर फिर अवैध धर्मांतरण कराने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button