अपराधउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

माफिया अतीक और उसके भाई की हत्या के बाद पूरे प्रदेश मेें धारा 144 लागू, 17 पुलिसकर्मी सस्पेंड

प्रयागराज, (एजेंसी)। लगभग 35 वर्षों से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज व उसके आसपास के जनपदों में आतंक का प्रयाय बने माफिया व उसके भाई की शनिवार की शाम गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गयी। घटना के दो दिन पहले उसके बेटे असद एवं उसके शूटर को झांसी में यूपी एसटीएफ की टीम ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। जिसको लेकर माफिया अतीक तनाव में था। प्रयागराज पुलिस उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले गयी थी। जहां देर शाम माफिया अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में मीडियाकर्मियों की भेष में पहुंचे हत्यारों ने अंधाधूध गोलियां चलाकर हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गयी है। साथ ही अतिक की सुरक्षा में लगाये गये 17 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज की घटना को संज्ञान में लेकर तत्काल उच्च स्तरीय बैठक बुलायी ओर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने तीन सदस्य जुडिशल कमिशन (न्यायिक जांच आयोग) के गठन के निर्देश भी दिए है।
घटना प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास की है। जहां पुलिस अतीक व उसके भाई को इलाज कराने के लिए पहुंची थी। जहां अतीक व उसका भाई मीडिया कर्मियों को अपना बयान दे रहा था। तभी मीडियाकर्मियों की भेष में आये बदमाशों ने अतीक के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना में अतीक व उसके भाई अशरफ की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने मौके से तीनों आरोपियों को गिरफृतार कर लिया है। जिनके नाम लवलेश तिवारी, सनी एवं अरूण मौर्य बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button