अपराधलखनऊ

मां की आंखों के सामने फांसी झुल गया युवक

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मो. सलमान (25) पुत्र नौशाद अली निवासी पारा गांव ने परिजनों से नाराजगी जताते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार शाम 4.40 बजे सलमान ने घर के अंदर छत में लगे हुक से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। यह देख उसकी मां सलमा (55) ने उसे बचाने के लिए छत में लगे जाली के सहारे नीचे कूद गयी। जिसके कारण उसकी रीड्ड की हड्डी में काफी चोट आ गयी। वह वहीं दर्द से कराहती रही और उसका बेटा उसकी की आंखों के सामने फांसी पर झुल गया। जब परिवार के अन्य सदस्य घर पहुंचे तो पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज सतीश कुमार गुप्ता ने बताया कि युवक अधिक शराब पीता था। जिसको लेकर आये दिन परिवार में अनबन होती थी। परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने फांसी लगा ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button