लखनऊ

स्कूटी सवार बदमाश ने डीसीएम चालक को मारी गोली

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेखौफ बदमाशों ने एक डीसीएम चालक को गोली मार दी। गोली से घायल अधेड़ को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी अनुसार सरोसा मोड़ के पास नहर पुलिया पर स्कूटी सवार बदमाश ने रात 12.20 बजे डीसीएम चालक प्रेम सिंह (50) को गोली मार दी। प्रेम सिंह डीसीएम up 83 M 9800 में भैंस लादकर ले जा रहे थे। वह मूलरूप से फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इस संबंध में एसीपी काकोरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायल की स्थिति सामान्य है। घायल के जबड़े पर गोली लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button