काकोरी के विद्युत बकायेदारों ने उठाया एक मुश्त समाधान योजना का लाभ

काकोरी । उत्तर प्रदेश सरकार किसानों, व्यापारियों तथा अन्य छोटे उपभोक्ताओं के विद्युत बिल बकाए के समाधान के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लेकर आया है। इससे करीब पौने दो करोड़ विद्युत उपभोक्ताओं को लाभ होगा। एक अनुमान के मुताबिक इनमें से करीब 50 लाख से अधिक उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने सालों से बिल नहीं दिए हैं। कुछ उपभोक्ता तो ऐसे हैं जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद कभी बिजली का बिल दिया ही नहीं है।
विद्युत बिल जमा करने में देर कर चुके उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए विद्युत विभाग ने एकमुश्त समाधान योजना लागू कर दी है। इससे जिले के उपभोक्ताओं को भी फायदा होगा। विद्युत विभाग काकोरी के उपखण्ड अधिकारी एम०ए० मंसूरी ने बताया कि योजना 30 नवंबर तक लागू रहेगी। उपभोक्ताओं को अपना शत प्रतिशत बकाया बिल जमा करना होगा। बिल जमा करने पर छोटे उपभोक्ताओं व किसानों को सरचार्ज में शत प्रतिशत छूट दी जाएगी। साथ ही दो किलोवाट तक के घरेलू कनेक्शन पर छोटे उपभोक्ताओं को बकाया राशि अधिकतम छह किस्तों में जमा करने का विकल्प है। उपभोक्ताओं को अधिशासी अभियंता व एसडीओ कार्यालय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लग रहे एक मुश्त समाधान कैम्प में भी बिल जमा करने की सुविधा है। विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों काकोरी क्षेत्र के गांवों में जाकर ग्रामीणों को योजना की जानकारी देकर बकाया विद्युत बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया।काकोरी के दशहरी के विद्युत उपभोक्ता हुसैनी ने एकमुश्त समाधान योजना के तहत छूट का लाभ उठाते हुए जिनका कुल विद्युत बिल रुपये 279764 और छूट रूपये 201339 व शेष बचा बिल रु० 78,425 जमा कर योजना का लाभ उठाया एवं साथ साथ अन्य विद्युत बकायेदारों ने भी योजना का लाभ उठाया। काकोरी में विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए एक मुश्त समाधान योजना कैम्प के अंतर्गत आज कुल 38 उपभोक्ताओं ने इस योजना लाभ उठाया जिसमें लगभग ₹265000 जमा हुआ। इस कैम्प में उपखण्ड अधिकारी एम०ए०मंसूरी व तेज बहादुर, राहुल रावत,दुर्गेश कुमार, रामखेलावन, सोहनलाल, गौरव, रामनरेश, भगौती.मुलायम आदि स्टाफ मौजूद रहा और ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं को एक मुश्त समाधान योजना से जागरूक कर लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।



