अपराध

सरेशाम हाॅस्पिटल कर्मी को बदमाशों ने मारी गोली

लखनऊ। विकासनगर में शनिवार रात दुकान पर सिगरेट खरीद रहे हॉस्पिटल कर्मी पर फायरिंग की गई। मुख्य चैराहे के पास गोली चलने से भगदड़ मच गई। जिसका फायदा उठाते हुए बाइक सवार हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने युवक को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत समान्य बतायी जा रही है।
खुर्रमनगर निवासी सूरज सिंह कपूरथला स्थित आईमैक्स हॉस्पिटल में काम करता है। शनिवार रात वह बाइक से घर लौट रहा था। विकासनगर स्थित मामा चैराहे के पास सूरज ने बाइक रोक दी। वह एक दुकान पर सिगरेट खरीदने लगा। तभी बाइक सवार दो युवक आ धमके। जिन्हें देखते ही सूरज भागने यात्री के ट्रॉली लगा। इस बीच बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने गोली चला दी। फायरिंग से बचने के प्रयास में सूरज लड़खड़ा कर नीचे गिर पड़ा सरेराह फायरिंग करने के बाद बदमाश भाग निकले। डीसीपी उत्तरी सै. कासिम आब्दी ने बताया कि सूरज को चोट लगी थी। उसके हाथ से खून बह रहा था। घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डीसीपी ने बताया कि सीटी स्कैन किए जाने पर सूरज को गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि पुलिस को घटनास्थल से दो खोखे मिले हैं। उन्होंने बताया कि अंदेशा है कि सूरज हमलावरों को पहले से जानता था। उनके सामने आते ही हॉस्पिटल कर्मी ने दौड़ लगाना शुरू कर दिया था। फिलहाल सूरज की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसी कैमरे खंगाल रही है। जिससे बाइक सवार हमलावरों की पहचान की जा सके। वहीं बेटे पर हमले की सूचना पर ट्रामा सेंटर पहुंचे पिता वीरेंद्र ने रंजिश की बात से इनकार किया है।

Related Articles

Back to top button