लखनऊ

एलडीए ने विभूतिखंड में 25 करोड़ की जमीन खाली कराई

लखनऊ । लखनऊ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने शनिवार को बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान एलडीए की जमीन पर बने अवैध निर्माण ध्वस्त करते हुए 25 करोड़ की जमीन खाली कराई।

प्रवर्तन जोन.1 के जोनल अधिकारी अरुण कुमार सिंह के अनुसार विभूतिखण्ड में चंदन अस्पताल के पीछे प्राधिकरण की अर्जित व नियोजित भूमि है। इस पर कुछ लोग अवैध रूप से कब्जा करके कार बाजार, गोदाम व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित कर रहे थे। इस मामले में प्राधिकरण अवैध कब्जेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गई थी। साथ ही उपाध्यक्ष ने अतिक्रमण हटाकर जमीन को खाली कराये जाने के निर्देश दिये थे। इसी क्रम में अधिशासी अभियंता अवनीन्द्र कुमार सिंह, तहसीलदार शशिभूषण पाठक प्राधिकरण और स्थानीय पुलिस को साथ लेकर पहुंचे। अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। तहसीलदार शशिभूषण पाठक ने बताया कि खाली करायी गई जमीन का क्षेत्रफल 2008 वर्ग मीटर है और इसकी कीमत करीब 25 करोड़ रूपये है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button