पारा का मनबढ़ अपराधी ने किया चौकी के अंदर तोड़फोड़

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत डाॅक्टर खेड़ा चौकी में शुक्रवार की रात एक मनबढ़ अपराधी ने अपने भाई के साथ मिलकर चौकी के अन्दर घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और विरोध करने पर चौकीदारी की भी पिटाई की और उसके साथ लूटपाट किया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया। वहीं उसके भाई की तलाश कर रही है। आरोपी अजय गोस्वामी के खिलाफ पारा थाने में 10 अभियोग पहले से ही दर्ज है।
मिली जानकारी अनुसार अजय गोस्वामी एवं उसका भाई मनोज गोस्वामी पुत्र नन्द किशोर गोस्वामी निवासी म0नं0 545क/134, आरआर मोनार्क सिटी डिप्टी खेड़ा आवास विकास कालोनी थाना पारा जनपद लखनऊ ने शुक्रवार की रात करीब 2.00 बजे डाॅक्टर खेड़ा चौकी के अंदर घुसे और मौके पर मौजूद चौकीदार लाल बहादुर की पिटाई करना शुरू कर दिया और उसकी जेब से 1300 रूपये छीन लिये। जब लाल बहादुर अपनी जान बचाकर वहा से भागा, उसके बाद दोनों भाईयों ने चौकी के अंदर रखे शीशे, मेज, एसी तोड़फोड़ दिया एवं जरूरी कागजात फाड़ दिये। इस सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लाल बहादुर की निशानदेही पर दोनों आरोपियों को पड़ने का प्रयास किया गया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए मनोज गोस्वामी मौके से फरार हो गये। जबकि अजय गोस्वामी को पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सरकारी धन को छति पहुंचाने, लूट, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
अजय गोस्वामी का अपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 239/20 धारा 147/323/325/427/452/504/506 भादवि0 थाना पारा लखनऊ
- मु0अ0सं0 039/20 धारा 323 भादवि0 थाना पारा लखनऊ
- मु0अ0सं0 562/20 धारा 147/323/341/504/506 भादवि0 थाना पारा लखनऊ
- मु0अ0सं0 564/20 धारा 147/323/341/427 भादवि0 थाना पारा लखनऊ
- मु0अ0सं0 234/21 धारा 147/148/323/427/452/504/506 भादवि0 व 3(1)द, ध मु0अ0सं0 एससी/एसटी एक्ट व 7 सीएलए एक्ट थाना पारा लखनऊ
- मु0अ0सं0 508/22 धारा 147/323/352/504/506 भा0द0वि0 व 3(1) द, ध एससी/एसटी एक्ट थाना पारा लखनऊ
- मु0अ0सं0 385/23 धारा 323/504/506 भादवि0 थाना पारा लखनऊ
- मु0अ0सं0 140/25 धारा 333/351(2)/352 बीएनएस0 व 66ई आई0टी0 एक्ट थाना पारा लखनऊ
- मु0अ0सं0 348/25 धारा 115(2)/351(3)/352 बीएनएस0 व 66ई आई0टी0 एक्ट थाना पारा लखनऊ
- मु0अ0सं0 637/2025 धारा 115(2)/352/351(3)/309(6)/121(
1)/132/317(2) बीएनएस0 व 2/3 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधि0 1984 थाना पारा लखनऊ



