अपराधलखनऊ

दो अन्तरर्जनदीय वाहन चोर गिरफ्तार, 350 रूपये बरामद

लखनऊ। लखनऊ पुलिस ने बीकेटी थाना क्षेत्र अन्तर्गत दो अन्तर्जनदीय दोपहिया वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चार मोटर साइकिलें एवं नगदी बरामद की है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाइ करते हुए जेल भेज दिया।
विदित हो कि वीरू उर्फ जावेद पुत्र मौकू निवासी मूलपता पूर्वी सिधौली महोल्ला संतनगर थाना सिधौली जनपद सीतापुर व जान मोहम्मद पुत्र मो0 यासीन ग्राम मोज्जमपुर, थाना महमूदाबाद, जनपद-सीतापुर को बीकेटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो इंजन, तीन चेचिस सहित चार मोटर साइकिलें बरामद की है। वहीं वीरू की निशान देही पर पुलिस ने 11 और मोटर साइकिलें बरामद की है। साथ ही इनके पास से 350 रूपया नगद बरामद किया गया है। वर्ष 2025 में इनके ऊपर बीकेटी थाना में पांच मुकदमें पंजीकृत किये गये है। बीकेटी एवं इंटौजा पुलिस, क्राइम टीम सहित सर्विलांस की टीम की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पुलिस ने दोनों को आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button