
लखनऊ। ठाकुरगंज पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से दो शातिर लुटेरों गिरफ्तार किया है। पुलिस में आरोपियों के पास से तीन सोने की चैन और 3200 सौ रुपए बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों विरुद्ध कर्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
कमलेश तिवारी पुत्र शिवकुमार तिवारी निवासी दौलतगंज आनंदी माता मंदिर थाना ठाकुरगंज को ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर पहले से 19 मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2017 व 2019 में आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की गई थी। वही उसका साथी गोलू सिंह पुत्र राजू सिंह निवासी रकाबगंज बिरहाना जोजी टोला थाना नाका को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर पहले से आर्म एक्ट एवं चोरी का मुकदमा दर्ज। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन सोने की चैन व ₹3200 नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी बहुत ही शातिर किस्म के हैं। शहर भर में घूम घूम कर चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देते हैं। 24 फरवरी को कमलेश तिवारी जेल से छूटा था। जिसके बाद उसने 27 फरवरी को बुद्धेश्वर पुल के नीचे लूट की घटना को अंजाम दिया था। 2 मार्च को दुबग्गा जॉगर्स पार्क के पास महिला से चेन लूट की घटना को अंजाम दिया था। वही 4 मार्च को गाजीपुर व मध्ए गंज थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया था।



