अपराधलखनऊ

डीसीएम चालक को गोली मारने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

 

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में डीसीएम चालक पर गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से गिरफ्तार किया है। आरोपी पारा थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर भी है। उस पर पहले से 12 मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

मंगलवार की रात करीब 12.00 बजे आलमबाग की तरफ से आ रहे डीसीएम चालक को श्रमजीत रावत उर्फ शेरू पुत्र सिद्ध प्रकाश रावत निवासी 548/628 देवपुर, चन्द्रोदय नगर थाना पारा जनपद लखनऊ ने गोली मार दी। घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत सामान्य है। पुलिस के अनुसार शेरू स्कूटी से था डीसीएम चालक ने ओवरटेक कर दिया। जिस कारण आरोपी श्रमजीत रावत को गुस्सा आ गया और उसने डीसीएम का पीछा किया, जब नरह मोड तिराहे के पास डीसीएम मुड़ने लगी तब उसकी स्पीड कम हो गयी फिर श्रमजीत रावत ने डीसीएम चालक प्रेम सिंह (48) पुत्र भीकम सिंह निवासी ग्राम सुनावथाना जिला फिरोजाबाद को गोली मार दी। प्रेम सिंह के सहयोगी राजेश कुमार पुत्र विद्याराम निवासी लुहारी थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिसके पश्चात थाना पारा पुलिस ने सर्विलासं टीम के मदद से श्रमजीत रावत को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से अवैध पिस्टल .32 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद किया गया। श्रमजीत ने 22 फरवरी को भी पारा थाना क्षेत्र में हवाई फायरिंग की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button