बदमाशों से भिड़ी दो महिला कांस्टेबल, लूट की घटना को किया नाकाम

बिहार। बिहार के वैशाली में दो महिला कांस्टेबलों ने लूट की साजिश को नाकाम कर दिया। घटना बुधवार की बताई जा रहे है। बिहार पुलिस ने ट्वीट कर अपनी महिला कांस्टेबलों की तारीफ की है। पुलिस ने कहा कि महिला कांस्टेबलों ने बैंक लूट की साजिश को नाकाम कर सराहनीय काम किया है।
जिसका बिहार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि दो महिला कांस्टेबल बैंक के गेट पर बैठकर पहरेदारी कर रही हैं। तभी दो बदमाश बैंक में घुसकर उनके ऊपर पिस्तौल तान देते हैं। इसे देखते ही दो महिला कांस्टेबल अपराधियों से भिड़ जाती हैं। कांस्टेबल जूही और शांति के साहस के आगे अपराधियों के हौसले पस्त हो गए और उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया। एसपी ने दोनों महिला कांस्टेबलों को इनाम देने का ऐलान किया है।
यह भी पढ़े: कैटरिंग का काम करने वाले का शव नाले में पड़ा मिला, हत्या की आशंका
15 सेकेंड के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बैंक के गेट पर कांस्टेबल जूही और शांति बैठी हुई हैं। तभी बुधवर दोपहर 12.14 मिनट पर तीन से चार बदमाश बैंक में घुसते हैं। वे थोड़ी देर इधर-उधर देखते हैं और पुलिसकर्मियों को गोली मारने का प्रयास करते हैं। इस पर दोनों अपराधियों से भिड़ गईं। इनके साहस की वजह से बैंक के लाखों रुपये लूटने से बच गए।
यह भी पढ़े:अयोध्या में तैनात आरक्षी ही साल्वार गैंग का लीडर, STF ने सात को किया गिरफ्तार
मामला हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी में स्थित बिहार ग्रामीण बैंक का है। बताया जा रहा है कि सिपाही जूही को दांत में चोट भी लगी है। बैंक लूटने बाइक से आए बदमाशों को पैदल ही भागना पड़ा। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है। लुटेरों ने महिला सिपाहियों से मारपीट की और उनका हथियार भी लूटने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। पुलिस का कहना है कि बदमाशों का पीछा किया गया लेकिन वे भागने में सफल रहे। फिलहाल सीसीटीवी और बाइक के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। इस सम्बन्ध में एसडीपीओ सदर ओमप्रकाश का कहना है कि अपराधियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जायगा।
बिहार के वैशाली में दो महिला कांस्टेबलों ने लूट की साजिश को नाकाम कर दिया है. बिहार पुलिस ने ट्वीट कर अपनी महिला कांस्टेबलों की तारीफ की है. पुलिस ने कहा कि महिला कांस्टेबलों ने बैंक लूट की साजिश को नाकाम कर सराहनीय काम किया है. pic.twitter.com/qqhzMQD0ey
— Jannayak Mahendra Singh (@jannayakeditor) January 19, 2023



