लखनऊ

बीकेटी में मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत

लखनऊ। राजधानी के बीकेटी थाना क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
सुभाष पुत्र स्व. लालजी निवासी ग्राम सरकपुर सरैया थाना बीकेटी ने पुलिस का सूचना देकर बताया कि लालजी (49) पुत्र स्व. रामचन्दर उम्र आर.के.बी.के. पेट्रोल पंप के बाएं साइड अपने भांजे अनिल पुत्र अवध बिहारी की परचून (किराना) की दुकान में सुबह में करीब 03.30 बजे अनिल के द्वारा दुकान खोले जाने पर दुकान के अन्दर मृत अवस्था में पाया गया। इस सूचना पर पहुंचे अजय कुमार गौतम ने पंचनामें की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिनजों ने बताया कि परचून की दुकान में लालजी कभी-कभी सोने जाया करते थे। बीति रात्रि में भी दुकान के अन्दर सोये हुये थे। लालजी ईंट भट्टे पर मजदुरी का काम करते थे। सुबह में लालजी के भांजे ने जब दुकान खोलकर जगाने के लिए गया तो देखा कि मृत अवस्था में पड़े हैं। वहीं इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि दुकान के अन्दर लगे बिजली के तार से करंट लगने से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। साथ ही पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगी। मृतक के 02 पुत्र हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button