अपराधलखनऊ

पारा पुलिस ने शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

लखनऊ। पारा पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने का दावा किया है। अभियुक्त काफी समय से वांछित चल रहा था। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।
विष्णु ठाकुर उर्फ गोलू ठाकुर पुत्र भरत ठाकुर निवासी विक्रम नगर ने वर्ष 2019 में घर में घुसकर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्त जमानत पर आने के बाद से फरार चल रहा था। अभियुक्त के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। एसआई जयचंद बाबू शर्मा ने मय फोर्स के साथ अभियुक्त को जलालपुर विक्रम नगर, पारा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। विदित हो नाबालिग के पिता ने अभियुक्त के खिलाफ वर्ष 2019 में मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया था। लेकिन जमानत पर आने के बाद से आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। जिसका कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button