लखनऊ

लखनऊ में विशाल मेगा मार्ट में लगी आग

लखनऊ। विकासनगर थाना क्षेत्र स्थित विशाल मेगा मार्ट में बुधवार की दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और वहां हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पाया पर आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।
सीएफओ मंगेश कुमार के मुताबिक विकासनगर रिंग रोड स्थित जगरानी अस्पताल के पास विशाल मेगा मार्ट नाम से फैमिली स्टोर है। रोज की तरह बुधवार को स्टोर खुला था। दोपहर करीब एक बजे के आसपास दूसरे तल पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैलती चली गई। स्टोर में लगी आग से वहां हड़कंप मच गया। स्टोर में मौजूद लोग जान बचाकर भागे। विशाल मेगा मार्ट में आग लगी देख वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर विकासनगर पुलिस और दमकल की पांच गाड़ियां पहुंच गईं। सीएफओ ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग से किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है पर स्टोर में रखा सामान जल गया। आग किन कारणों से लगी। इसकी जांच की जा रही है। आशंका है कि चिंगारी या फिर शार्ट- सर्किट की वजह से आग लगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button