लखनऊ

संदिग्ध हालात में रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव

घर से निकला था अपनी वैगनार कार बेंचने
मलिहाबाद। मलिहाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे लाइन के किनारे मिला। पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए अपने ही परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसपी ग्रामीण का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार मलिहाबाद कस्बे के मोहल्ला  बस्तीधनवन्तराव के राहुल कुमार पुत्र लालता प्रसाद उम्र 28 वर्ष 11 मार्च को शाम करीब छह बजे अपनी पत्नी से वैगनार कार बेचने की बात कह कर निकला था।
पत्नी रेशमा के अनुसार देर रात तक जब पति राहुल कुमार घर नहीं लौटे तो पत्नी रेशमा ने पती के मोबाइल फोन पल काल किया लेकिन फोन नहीं उठा जिसपर उसने परिचितो को फोन कर पता किया लेकिन पता नहीं चल सका। आज सुबह छह बजे मलिहाबाद पुलिस के द्वारा सूचना मिली कि आप के पति की दिलावर नगर रेलवे ट्रैक पर मृत अवश्था में पड़ा मिला है।
जिसपर मृतक की पत्नी रेशमा ने बताया कि मेरे पति के मामा सुरेन्द्र कुमार जिनकी शादी नहीं हुई थी उन्होंने राहुल को अपने बैंक खाते व एफडी आदि सम्पति में नामिनी बनाया था यह कि उक्त मामा की मौत 8 मार्च को संदिग्ध अवस्था में हुई थी जिसका मेडिकल परीक्षण कराने के लिए राहुल ने एसीपी काकोरी से आग्रह किया था परन्तु काकोरी कमिश्नरेट पुलिस द्वारा कोई भी कार्य वाई नहीं की गई थी जिसको लेकर जेहटा थाना काकोरी निवासी उसके मामा रामनरेश, सुरेश पुत्रगण छेदा व भतीजा पुत्तीलाल पुत्र सुरेश के द्वारा राहुल से मारपीट की गयी थी। जिस कारण मुझे पूर्ण रूप से सम्पत्ति के लालच में उन्हीं लोगों द्वारा षड़यंत्र रचकर राहुल की हत्या कर दिलावर नगर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है ।
मृतक राहुल कुमार बजरंग दल से शहर सह संयोजक के पद पर एक सक्रिय भूमिका में था जिसका शव आज दिलावरनगर स्टेशनके पास रेलवे ट्रैक पर देखकर रेलवे कर्मचारी की सूचना पर पहुँचे प्रभारीनिरीक्षक मलिहाबाद नित्यानंद सिंह मयहमराह पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुँच गए तथा वश को पंचनामा भर पी एम हेतु भेज दिया गया तथा सूचना पर एस पी ग्रामीण हृदयेश कुमार जैन ने मौके पर पहुँचकर मौका मुआयना किया तथा आगे की कार्यवाही करने के दिशानिर्देश दिये।

Related Articles

Back to top button