अपराधउत्तर प्रदेश

अवैध संबंध के शक में प्रेमिका की कैंची से गोद कर हत्या

सोनभद्र। सोनभद्र जिले में एक प्रेमी ने अपने ही प्रेमिका की कैची से गोद कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को हत्यारा फेंक कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी अनुसार जिले में एक किशोरी का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन जांच शुरू हुई तो आरोपित युवक गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं हत्या में प्रयुक्त कैंची भी पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपित तीन दिन पूर्व ही किशोरी को घर से बहला फुसलाकर ले गया था। वहीं एसपी ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के साथ निर्देश जारी किए हैं।
भिसुर गांव में एक प्रेमी ने प्रेमिका मनकी की गले में कैंची से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। सोमवार को दोपहर बाद मनकी का शव गोहड़ा गांव के राजा चंडोल पहाड़ी पर मिला। पुलिस ने आरोपित प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। मनकी की उम्र 16 साल थी। पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने कोतवाली में पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मूरता गांव निवासी मनकी दो दिन पूर्व से लापता थी। उसके पिता विजय ने 26 जून की शाम ही कोतवाली में पहुंचकर तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि उसके घर के पड़ोस का लड़का उसकी लड़की को बहलाफुसला कर भगा ले गया है। अभी तक उसका पता नहीं चला है। इसके बाद से पुलिस के साथ ही स्वजन भी किशोरी की तलाश में जुटे हुए थे।सोमवार को दोपहर बाद ग्रामीणों ने अति दूरस्थ जंगली क्षेत्र राजा चंडोल की पहाड़ी पर किशोरी का रक्त रंजित शव देखा तो इसकी जानकारी उसके स्वजन के साथ ही पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। साथ ही आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया। इस बाबत एसपी डा. यशवीर सिंह ने बताया कि लड़की की हत्या प्रेम प्रसंग में प्रेमी ने की है। प्रेमी को आशंका हो गई थी उसकी प्रेमिका का दूसरे के साथ संबंध हो गया है। इस पर वह उसे बहलाफुसला कर ले गया और उसकी हत्या कर शव पहाड़ी पर छिपा दिया। एसपी ने बताया कि हत्यारोपित हिरासत में है। उसकी हत्या में प्रयुक्त कैंची भी बरामद कर ली गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button