अपराधउत्तर प्रदेश

जीआरपी ने शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

लखनऊ। सीतापुर पुलिस टीम द्वारा ट्रेनों में अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो युवकों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 35 पउवा (08.3 लीटर) फैक्ट्रीमेड देशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए युवकों को जेल भेज दिया।
पुलिस उपाधीक्षक रेलवे द्वितीय हृषिकेश यादव के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक जीआरपी सीतापुर की टीम ने सीतापुर जंक्शन के प्लेटफार्म सं0-06 से फाजिल (27) पुत्र मो0 सलीम निवासी मियांगज थाना बिसवां जनपद सीतापुर, अशफाक (23) पुत्र सत्तार निवासी मियांगज थाना बिसवां जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 35 अवैध शराब का पउवा बरामद किया। पुलिस की माने तो युवक काफी समय से अवैध शराब की तस्करी का काम करते है। पुलिस की माने तो फाजिल के पास से 16 पउवा फैक्ट्रीमेड देशी शराब व अशफाक के पास से 19 पउवा फैक्ट्रीमेड देशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button