अपराधलखनऊ

जीआरपी ने कुछ ही घंटों में नाबालिग को किया बरामद

लखनऊ। परिजनों से नाराज होकर मेमो ट्रेन से लखनऊ-कानपुर जा रही नाबालिग बालिका को उन्नाव रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जीआरपी के अनुसार सूचना प्राप्त हुई कि एक नाबालिग मेमो ट्रेन से कही जा रही है। जीआरपी ने आॅपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई करते हुए बालिका को कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे श्री हृषिकेश यादव के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुरूवार को कन्ट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन न0 04295 लखनऊ-कानपुर मेमो से एक बालिका उम्र करीब 13 वर्ष हालपता जनपद हरदोई जो घर से नाराज होकर कानपुर जा रही है इस सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा प्लेटफार्म पर लगे कर्मचारीगण एवं हमराही के साथ बालिका का फोटो दिखाया तथा रेलवे स्टेशन उन्नाव पर सकुशल बरामद करने के लिए दिशा निर्देश में कांस्टेबल राजेश कुमार, होमगार्ड कौशल कुमार भी प्लेट फार्म नं0 2/3 पर आ गये और स्टेशन मास्टर की मदद से ट्रेन रूकवाकर कोच संख्या 31330 से बालिका को सकुशल बरामद किया गया। साथ ही महिला कांस्टेबल की मदद से गुमशुदा बालिका के परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी पुत्री को पाकर परिजनों द्वारा जीआरपी उन्नाव पुलिस की भूरि भूरि प्रसंशा की गई।

Related Articles

Back to top button