अपराधलखनऊ

महिला ने नहर में कूदकर दी जान, बचाने गया युवक भी डूबा

लखनऊ। राजधानी के मानक नगर थाना क्षेत्र में डीआरएम ऑफिस के सामने नहर में एक महिला व पुरुष की डूबकर मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया। वहीं पुरुष के शव की तलाश जारी है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि युवक महिला को बचाने के लिए नहर में कूदा था लेकिन अधिक पानी होने के कारण वह भी डूब गया। इस मामले में मानक नगर पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसे मीडिया के सामने साझा किया जाएगा।
वही मिली जानकारी अनुसार मृतक का नाम शालू पत्नी राजकुमार मलिहाबाद के रहने वाली बतायी जा रही है। जो अज्ञात कारणों से परेशान होकर नहर में कूद गई थी। जिसकी डूबने से मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति राजकुमार उर्फ काशी छत्तीसगढ़ का रहने वाली बताया जा रहा है। संभवत: वह महिला को बचाने के लिए नहर में कूदा था। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला को बाहर निकाल लिया है। वहीं छत्तीसगढ़ के रहने वाले राजकुमार के शव की तलाश के लिए गोताखोर लगे हुए हैं। वही संबंध में मानक नगर पुलिस ने बताया कि शव की तलाश की जा रही है। जल्दी शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल अभी इस बात का स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला किस लिए नहर में कूदी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button