अपराधलखनऊ

काकोरी में पुरानी रंजिश में पिता की हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल

लखनऊ। राजधानी के काकोरी थाना क्षेत्र में एक अधेड़ की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वही उसकी 20 वर्षीय बेटी पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
शिवम यादव पुत्र श्रीरामशंकर यादव निवासी ग्राम बिगहू मजरा दसदोई थाना काकोरी ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि समय करीब 8:00 बजे पिता रामशंकर यादव उम्र करीब 55 वर्ष घर के बाहर बैठे थे। तभी पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोस के ही आदेश यादव, धीरज यादव पुत्र विनोद यादव, वीरू यादव पुत्र रामभजन यादव व प्रियांशु सिंह पुत्र संजय सिंह ने योजनाबद्ध तरीके से एक राय होकर लाठी- बांका लेकर आए और उसके पिता को जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। यह देखकर वादी की बहन सुसमिता यादव उम्र 20 वर्ष में बचाने के लिए दौड़ी तो सभी लोगों ने उसकी की बहन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद गांव के लोगों ने दौड़ तो आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। जिसके बाद परिजनों के साथ घायल अवस्था में पिता राम शंकर यादव व बहन सुष्मिता यादव को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काकोरी पहुंचे। जहां डाक्टरों ने पिता राम शंकर यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि बहन को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। इस संबंध में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 323, 504 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जबकि देर शाम परिजनों ने घटना के बाद से आक्रोशित होकर दुर्गागंज चौराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई है। वही संबंध में एसपी काकोरी का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button