लखनऊ

सीज वाहन कोतवाली से उठा ले गया युवक

लखनऊ। सीज वाहन को कोतवाली से जबरन ले जाने वाले के खिलाफ हजरतगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है। इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि आरोपी वाहन मालिक की तलाश की जा रही है।
हजरतगंज में सड़क किनारे खड़ी बाइक को ट्रैफिक पुलिस ने सीज कर कोतवाली में खड़ी की थी। जिसे वाहन मालिक जबरदस्ती लेकर चला गया था। ट्रैफिक पुलिस लाइन में तैनात सिपाही जमशेर सरोज को हजरतगंज मुख्य चैराहे के पास एक बाइक खड़ी मिली थी। काफी देर तक प्रयास करने के बाद भी वाहन मालिक का पता नहीं चला था। जिस पर शमशेर ने बाइक को हजरतगंज कोतवाली में लाकर खड़ा कर दिया था। 11 अप्रैल की शाम को एक युवक कोतवाली पहुंचा। पहरे पर सिपाही नकुल मौजूद था। युवक ने पार्किंग में खड़ी बाइक लेकर जाने लगा। सिपाही नकुल ने युवक को रोकने का प्रयास किया। जिस पर युवक ने सिपाही से अभद्रता की और जबरन बाइक लेकर चला गया। इस घटना की जानकारी होने पर एसएसआई गोपाल शर्मा ने हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button