लखनऊ

अधिवक्ता ने लोहिया के डाॅक्टरों एवं कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

लखनऊ। विभूतिखण्ड कोतवाली में अधिवक्ता से मारपीट करने वाले राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
आलमबाग साकेतपुरी निवासी अधिवक्ता राघवेंद्र प्रताप सिंह ने 15 मार्च को मां सविता देवी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इमरजेंसी में भर्ती कराया था। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉ. इंद्रजीत ने समय पर इलाज नहीं किया। कई बार कहने पर सुविधा शुक्ल की मांग करने लगे। जिसे लेकर कहासुनी हुई। हंगामें के दौरान डॉक्टर के पक्ष से गार्ड रवी के साथ जूनियर डॉक्टर आ गए। जिन्होंने राघवेंद्र के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट में अधिवक्ता को चोटे भी आई है। इस इंस्पेक्टर विभूतिखंड सुनील सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button