अपराधलखनऊ

काकोरी में युवक को मारी गयी गोली

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र में एक बार फिर बदमाशों ने जमीनी विवाद में एक युवक गोली मार दी। गोली युवक के बायें कंघे पर लगी है। परिजनों ने उसे इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालात सामान्य है। वहीं पुलिस की माने तो मामले की छानबीन की जा रही हैं।
मिली जानकारी अनुसार आकाश यादव पुत्र मंगलू यादव निवासी मौंदा, काकोरी अपने गांव के पास समदा चैकी के निकट खेत में आम बिनने गया हुआ था। जहां स्पलेंडर सवार दो युवक आये और आकाश पर गोली चला दी। गोली से फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। गोली आकाश के कंघे पर लगी। घटना के जानकारी आकाश ने अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देने हुए आनन-फानन में आकाश को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों की माने तो जमीनी विवाद में गोली मारने की बात सामने आ रही है। आकाश के परिवार से पूर्व प्रधान का भी विवाद चल रहा है। फिलहाल अभी इन बातों की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button