
लखनऊ। तालकटोरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत रेलवे अन्डर पास के निकट एक युवक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। युवक का आरोप है कि आरोपियों ने घारदार हथियार से उसके चेहरे एवं पेट पर वार किया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
युनूस (24) पुत्र मो. इरफान निवासी पूराना हैदरगंज, थाना- बाजार खाला रोजाना की तरह जलालपुर जिम्म करने आया था। जिम से छूटने के बाद वह शुभम मेडिकल स्टोर के पास अपने दोस्तों के साथ चाय पी रहा था। तभी छह से आठ की संख्या में आये शुभम सिंह, किशन सिंह, शोभित पाल सहित दो से तीन लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। भीड़ बढ़ता देख आरोपियों ने युनूस को जाने से मरने की धमकी देकर मौके से फरार हो गये। इस सम्बंध में परिजनों ने बताया कि युनूस को चेहरे, पीठ एवं पेट में गहरी चोटे आयी है। जिसका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।



