
लखनऊ। पारा पुलिस ने कुछ ही घंटों में राजकीय बाल सुधार गृह से फरार हुए सात बालकों को बरामद कर लिया है। पुलिस ने सभी बालकों का मेडिकल परीक्षण कराकर बाल गृह को सौंप दिया।
मिली जानकारी अनुसार राजकीय बाल गृह अधीक्षक ने रात करीब 9 बजे पुलिस को सूचना देकर बताया कि राजकीय बाल गृह मोहान रोड से बाथरूम की जाली तोड़कर 07 बालक फरार हो गये। जिसके सम्बंध में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अधीक्षक की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए। सभी बालकों अलग-अलग स्थान से बरामद किया। पुलिस की माने तो दो बालकों को मलिहाबाद एवं पांच बच्चों को मोहनलालगंज से बरामद किया गया। पारा पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए सभी बच्चों को बाल गृह अधीक्षक को सौंप दिया।



