अपराधलखनऊ

दोस्त ने ही किया युवती से दुराचार, मुकदमा दर्ज

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ उसकी दोस्त ने ही दुराचार की घटना को अंजाम दिया। परिजनों ने युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी अनुसार दरोगाखेड़ा निवासी 11वीं छात्रा एक निजी स्कूल में पढ़ाई करती है। उसकी की क्लास में पढ़ने वाले युवक के साथ उसकी दोस्ती है। युवक ने उसका फायदा उठाते हुए उसकी आपत्तिजनक फोटो खीच ली थी। जिसको वायरल करने की धमकी देते हुए युवती के साथ वह अश्लील हरकत करता था। 2 मार्च को युवती का पूरा परिवार शहर से बाहर गया हुआ था। इस बात की जानकारी युवक को लग गयी और वह युवती के घर पहुंच गया। फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ दुराचार किया। जब परिजन वापस घर पहुंचे तो युवती ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन युवती को सरोजनीनगर कोतवाली लेकर पहुंचे और युवक के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया। इस सम्बंध में पुलिस का कहना है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button