अपराध

मोहनलालगंज में टप्पेबाज ने महिला के पर्स से 40 हजार उड़ाए

लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में टप्पेबाजों ने एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाते हुए ₹40000 ठग लिए। इस संबंध में पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
पैसे निकाल कर जेवर खरीदने पहुंची बुजुर्ग महिला के पर्स से 40 हजार रुपये उड़ा लिए। टप्पेबाजों की यह करतूत सीसी फुटेज में कैद हो गई। टप्पेबाज बैंक से पैसा निकालने के बाद से ही पीछे लगा था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहनलालगंज के नेवलखेड़ा निवासी बुजुर्ग उर्मिला शनिवार को बैंक से पैसा निकालकर ज्वैलर्स की दुकान गई थी। वह जेवर पसंद कर रहीं थी तभी उनके पास में बैठा व्यक्ति पर्स में रखे 40 हजार रुपये निकालकर चंपत हो गया। जेवर खरीदने के बाद जब उन्होंने पैसे देने के लिए पर्स खोला तो पर्स खाली था। दुकान पर लगे सीसी फुटेज चेक कराई तो बगल में बैठे व्यक्ति की पूरी करतूत सामने आ गई। पुलिस सीसी फुटेज के आधार पर टप्पेबाज की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button