लखनऊ

राजूपाल हत्याकाण्ड के मुख्य गवाह पर हमले के दौरान घायल गनर राघवेन्द्र की हालत गम्भीर

लखनऊ। राजूपाल हत्याकाण्ड के मुख्य गवाह पर हमले के दौरान घायल गनर राघवेन्द्र की हालत बेहद गम्भीर है। उसे इलाज के लिए पीजीआई के ट्रामा में भर्ती कराया गया है। जहां उसे आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। डाॅक्टरों की माने तो गनर के शरीर में संक्रमण अधिक होने की वजह से दो से तीन दिन अहम हैं।
प्रयागराज में गनर की हालत में सुधार न होने पर शनिवार की रात पीजीआई के ट्रामा सेंटर में शिफ्ट किया गया। गोली लगने के साथ ही बम के हमले से गनर का शरीर कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। पूरे शरीर में संक्रमण फैल गया है। जिसकी वजह से हालत नाजुक है। वेंटिलेटर सपोर्ट पर भर्ती घायल का आईसीयू के डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। पीजीआई ट्रामा सेंटर के चिकित्सा अधीक्षक राजेश हर्षवर्धन का कहना है कि घायल को गंभीर संक्रमण है। आईसीयू की टीम उपचार के साथ ही लगातार नजर रखे हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button